Adsense

Tuesday 24 June 2014

ये हैं पुराने 'महाभारत' की द्रौपदी, 3 बार की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्यों?

ये हैं पुराने 'महाभारत' की द्रौपदी, 3 बार की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्यों?


ये हैं पुराने 'महाभारत' की द्रौपदी, 3 बार की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्यों?
मुंबई.महाभारत भारतीय पौराणिक महाकाव्य है। यह हिंदुओं का प्रमुख ग्रंथ है। महाभारत की कहानी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इस महाकाव्य पर 25 साल पहले टीवी सीरियल भी बनाया गया था और अब एक बार फिर इसी कहानी को स्टार प्लस पर प्रसारित किया जा रहा है।
पुराने 'महाभारत' में टीवी अभिनेत्री रूपा गांगुली ने द्रौपदी का किरदार निभाया था। यह रोल बहुत ही दमदार था। द्रौपदी के रोल से नाम और शोहरत हासिल करने वाली रूपा गांगुली का निजी जीवन बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरा है। dainikbhaskar.com की स्पेशल मिसिंग सीरीज में जानते हैं उनके निजी जीवन की कुछ बातें : 
 
'वास्तविक और अच्छा प्रयास था द्रौपदी का रोल'

सन 1988 में दूरदर्शन पर शुरू हुए धारावाहिक 'महाभारत' में रूपा गांगुली ने द्रौपदी का किरदार निभाया था। बीआर चोपड़ा के इस सीरियल में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। इस बारे में रूपा का कहना है कि वे नहीं जानतीं कि उन्होंने कैसी एक्टिंग की, लेकिन वह उनका वास्तविक और अच्छा प्रयास था, जो उनके लिए बेस्ट साबित हुआ। 

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं रूपा :

रूपा गांगुली टेलीवुड में कई बेस्ट डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। उनके अनुसार, उनका अभिनेत्री बनने के बारे में कोई प्लान नहीं था, यह अचानक ही हुआ। हालांकि, द्रौपदी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने बहुत प्रयास किए। वे बॉलीवुड में 'साहेब' (1985), 'एक दिन अचानक' (1989), 'प्यार के देवता' (1990), 'बहार आने तक' (1990), 'सौगंध' (1991), 'निश्चय' (1992) और 'बर्फी' (2012) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रूपा गांगुली बतौर प्लेबैक सिंगर फिल्म फेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। 

तीन बार आत्महत्या की कोशिश :

रूपा ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में बहुत ज्यादा उथल-पुथल थी। इस कारण वे पति से अलग हो गईं और कुछ सालों पहले तलाक ले लिया। रूपा ने पति के लिए अपना करियर त्याग दिया था और उनके साथ कोलकाता चली गईं थीं। वे पूरी तरह एक हाउसवाइफ बन गई थीं, लेकिन उनको दैनिक खर्चों के लिए पैसे नहीं दिए जाते थे। इस कारण उन्होंने रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश भी की।

'महाभारत' के दौरान बने विवाहेत्तर संबंध :

जब रूपा गांगुली ‘सच का सामना’ प्रोग्राम में आईं, तो उन्होंने अपने निजी जीवन की कई बातों का खुलासा किया। रूपा ने बताया था कि जब वह 'महाभारत' कर रही थीं, तब उनके विवाहेतर संबंध बने। इसके साथ ही रूपा ने यह भी बताया कि वे तीन बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं। शो में रूपा ने अपनी जिंदगी की कई अहम बातों का खुलासा किया था और कहा था कि अब जाकर वे राहत महसूस कर रही हैं। इन सभी बातों को वह सालों से अपने दिल में दबाकर बैठी थीं।

स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे नए 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभा रहीं पूजा शर्मा के बारे में रूपा ने कुछ समय पहले बताया था कि उन्होंने अभी तक नई द्रौपदी की परफ़ॉर्मेंस नहीं देखी है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि पूजा इस किरदार को बेहतर तरीके से कर रही होंगी। रूपा ने बताया कि यह एक बहुत ही मुश्किल कैरेक्टर है और पूजा के लिए तो बहुत ज्यादा कठिन, क्योंकि पुरानी महाभारत अभी भी दर्शकों के दिल और दिमाग पर छाई हुई है।

रूपा ने नई द्रौपदी पूजा शर्मा को सलाह दी कि पूजा उनको फॉलो न करें। वह अपनी ओर से बेहतर करने की पूरी कोशिश करें। रूपा ने कहा कि उन्होंने 25 साल पहले एक छोटी-सी भूमिका की थी और पूजा आज की पीढ़ी की युवा हैं। इसलिए उम्मीद करती हैं कि वे बहुत सहज तरीके से यह किरदार निभाएंगी।
 
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं रूपा गांगुली की निजी लाइफ की कुछ तस्वीरें...

0 comments:

Post a Comment

Popular Posts

Recent Posts

Categories

Unordered List

Text Widget

Blog Archive

Labels

Contact

Name

Email *

Message *

Text Widget

Recent news

About Us

Text Widget

Social

Gadgets

Technology

Advertise Here

Blogroll New

Latest Stories

Menu :

Photography

Business

Sports

My name is Bob Smith, but people call me Smithy. Here is my home page: http://filmimasala2013.blogspot.in/. I live in Albuquerque, NM and work as an engineer at ACME Corp. My friends: Darryl, Edna