Adsense

Friday, 27 June 2014

प्रियंका की 4 बहनें, किसका फिगर सबसे अच्छा?

प्रियंका की 4 बहनें, किसका फिगर सबसे अच्छा?


सबसे पहले प्रियंका से मिलिए

प्रियंका चोपड़ा को दर्शकों ने 2001 में रिलीज हुई फिल्म अंदाज में पहली बार देखा था। प्रियंका में एक सेक्सी इमेज थी। प्रियंका का शुरुआती कैरियर उनकी इसी इमेज की वजह से आगे बढ़ा।

आने वाले सालों में प्रियंका चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री के रूप में शुमार होती रहीं जिसकी चर्चा उसकी खूबसूरती के साथ उसके फोटोजेनिक चेहरे की वजह से भी हुई। 

मोटापे में ही सेक्स अपील?

परिणिती चोपड़ा साफ कर चुकी हैं कि वह फिट तो रहना चाहती हैं लेकिन फिट रहने के लिए वह जीरो फीगर नहीं होना चाहतीं। परिणिती का कहना है कि जीरो फीगर के बजाय वह अभिनय को निखारने पर फोकस करना चाहती हैं। 

फिर आई एक और सेक्सी बहन

परिणिती के बाद प्रियंका चोपड़ा की और बहन ‌मीरा चोपड़ा भी फिल्मों में आई। कुछ दिनों तक मॉडलिंग करने के बाद मीरा को पहली बॉलीवुड की फिल्म मिली। मीरा चोपड़ा को विक्रम भट्ट बैनर की फिल्म मिली। इस फिल्म में मीरा लीड रोल में हैं। 
of 8

सेक्स अपील की कोशिश

मीरा चोपड़ा की अभी तक जितने भी फोटो शूट सामने आए हैँ उन सभी में मीरा की सेक्स अपील साफ दिख रही है। मीरा की कोशिश यही है कि अपनी बड़ी बहन प्रियंका की तरहा उनकी गिनती भी एक सेक्सी एक्ट्रेस के रूप में हो। 
of 8

इस बहन का नाम ही 'फिरंगी'

मीरा के बाद प्रियंका की एक और कजिन बॉर्बी भी फिल्मों में आई। इस बहन का कैरियर बस शुरु होने को है। बार्बी वह कैरियर की शुरुआत अनुभव सिन्हा की फिल्म 'जिद' से करेंगी। यदि बॉर्बी का कैरियर भी चल निकलता है ‌तो प्रियंका सहित चार बहनें फिल्म इंडस्ट्री पर राज करने जा रही हैँ। 

कौन लगी आपको सबसे सेक्सी

आपने इन चारों बहनों को देख लिया। आपको क्या लगा कि इन चार बहनों में से सेक्स अपील किस एक्ट्रेस में सबसे ज्यादा है। बॉर्बी के बारे में कहा जा रहा है कि एक मॉडल बनने के गुण उसमें सबसे ज्यादा हैं। 






Tuesday, 24 June 2014

ये हैं पुराने 'महाभारत' की द्रौपदी, 3 बार की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्यों?

ये हैं पुराने 'महाभारत' की द्रौपदी, 3 बार की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्यों?


ये हैं पुराने 'महाभारत' की द्रौपदी, 3 बार की आत्महत्या की कोशिश, जानें क्यों?
मुंबई.महाभारत भारतीय पौराणिक महाकाव्य है। यह हिंदुओं का प्रमुख ग्रंथ है। महाभारत की कहानी दर्शकों तक पहुंचाने के लिए इस महाकाव्य पर 25 साल पहले टीवी सीरियल भी बनाया गया था और अब एक बार फिर इसी कहानी को स्टार प्लस पर प्रसारित किया जा रहा है।
पुराने 'महाभारत' में टीवी अभिनेत्री रूपा गांगुली ने द्रौपदी का किरदार निभाया था। यह रोल बहुत ही दमदार था। द्रौपदी के रोल से नाम और शोहरत हासिल करने वाली रूपा गांगुली का निजी जीवन बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरा है। dainikbhaskar.com की स्पेशल मिसिंग सीरीज में जानते हैं उनके निजी जीवन की कुछ बातें : 
 
'वास्तविक और अच्छा प्रयास था द्रौपदी का रोल'

सन 1988 में दूरदर्शन पर शुरू हुए धारावाहिक 'महाभारत' में रूपा गांगुली ने द्रौपदी का किरदार निभाया था। बीआर चोपड़ा के इस सीरियल में उनके रोल को काफी पसंद किया गया था। इस बारे में रूपा का कहना है कि वे नहीं जानतीं कि उन्होंने कैसी एक्टिंग की, लेकिन वह उनका वास्तविक और अच्छा प्रयास था, जो उनके लिए बेस्ट साबित हुआ। 

कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं रूपा :

रूपा गांगुली टेलीवुड में कई बेस्ट डायरेक्टर्स के साथ काम कर चुकी हैं। उनके अनुसार, उनका अभिनेत्री बनने के बारे में कोई प्लान नहीं था, यह अचानक ही हुआ। हालांकि, द्रौपदी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने बहुत प्रयास किए। वे बॉलीवुड में 'साहेब' (1985), 'एक दिन अचानक' (1989), 'प्यार के देवता' (1990), 'बहार आने तक' (1990), 'सौगंध' (1991), 'निश्चय' (1992) और 'बर्फी' (2012) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। रूपा गांगुली बतौर प्लेबैक सिंगर फिल्म फेयर अवॉर्ड जीत चुकी हैं। 

तीन बार आत्महत्या की कोशिश :

रूपा ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। उनकी शादीशुदा जिंदगी में बहुत ज्यादा उथल-पुथल थी। इस कारण वे पति से अलग हो गईं और कुछ सालों पहले तलाक ले लिया। रूपा ने पति के लिए अपना करियर त्याग दिया था और उनके साथ कोलकाता चली गईं थीं। वे पूरी तरह एक हाउसवाइफ बन गई थीं, लेकिन उनको दैनिक खर्चों के लिए पैसे नहीं दिए जाते थे। इस कारण उन्होंने रोज-रोज के झगड़े से छुटकारा पाने के लिए उन्होंने तीन बार आत्महत्या की कोशिश भी की।

'महाभारत' के दौरान बने विवाहेत्तर संबंध :

जब रूपा गांगुली ‘सच का सामना’ प्रोग्राम में आईं, तो उन्होंने अपने निजी जीवन की कई बातों का खुलासा किया। रूपा ने बताया था कि जब वह 'महाभारत' कर रही थीं, तब उनके विवाहेतर संबंध बने। इसके साथ ही रूपा ने यह भी बताया कि वे तीन बार आत्महत्या की कोशिश कर चुकी हैं। शो में रूपा ने अपनी जिंदगी की कई अहम बातों का खुलासा किया था और कहा था कि अब जाकर वे राहत महसूस कर रही हैं। इन सभी बातों को वह सालों से अपने दिल में दबाकर बैठी थीं।

स्टार प्लस पर प्रसारित हो रहे नए 'महाभारत' में द्रौपदी का किरदार निभा रहीं पूजा शर्मा के बारे में रूपा ने कुछ समय पहले बताया था कि उन्होंने अभी तक नई द्रौपदी की परफ़ॉर्मेंस नहीं देखी है, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि पूजा इस किरदार को बेहतर तरीके से कर रही होंगी। रूपा ने बताया कि यह एक बहुत ही मुश्किल कैरेक्टर है और पूजा के लिए तो बहुत ज्यादा कठिन, क्योंकि पुरानी महाभारत अभी भी दर्शकों के दिल और दिमाग पर छाई हुई है।

रूपा ने नई द्रौपदी पूजा शर्मा को सलाह दी कि पूजा उनको फॉलो न करें। वह अपनी ओर से बेहतर करने की पूरी कोशिश करें। रूपा ने कहा कि उन्होंने 25 साल पहले एक छोटी-सी भूमिका की थी और पूजा आज की पीढ़ी की युवा हैं। इसलिए उम्मीद करती हैं कि वे बहुत सहज तरीके से यह किरदार निभाएंगी।
 
आगे की स्लाइड्स में देख सकते हैं रूपा गांगुली की निजी लाइफ की कुछ तस्वीरें...

'कॉमेडी नाइट्स' के सेट पर लगे युवराज-भज्जी के चौके-छक्के, देखें Pics

'कॉमेडी नाइट्स' के सेट पर लगे युवराज-भज्जी के चौके-छक्के, देखें Pics


'कॉमेडी नाइट्स' के सेट पर लगे युवराज-भज्जी के चौके-छक्के, देखें Pics
मुंबई. फेमस कॉमेडी शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में हर क्षेत्र के सेलिब्रिटीज का दिल खोलकर स्वागत किया जाता है। फिर चाहे वह बॉलीवुड सितारा हो या फिर स्पोर्ट्स स्टार। वीरेंद्र सहवाग, कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गजों के बाद एक बाद फिर यह मंच क्रिकेटर्स की उपस्थिति का गवाह बना है। हाल ही में युवा क्रिकेटर युवराज सिंह और हरभजन सिंह'कॉमेडी नाइट्स' सेट पर पहुंचे। 
 
क्रिकेटर्स की उपस्थिति का गवाह बना यह एपिसोड हर बार से कुछ हटकर होगा, क्योंकि इसके कुछ हिस्से की शूटिंग आउटडोर की गई है, जिसमें दर्शक युवराज और हरभजन एक-दूसरे के खिलाफ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे। इतना ही नहीं, कपिल भी दोनों से क्रिकेट सीखते दिखाई देंगे। 
बता दें कि सेट पर युवराज के साथ उनकी मां शबनम सिंह भी पहुंची और उन पलों को दर्शकों से साझा किया, जब युवी कैंसर की चपेट में आ गए थे। इस दौरान शबनम ने यह भी बताया कि यदि युवराज से कभी शादी के लिए लड़की चुनने को कहो तो वे यही कहते हैं कि खुद शबनम यह शुभ काम करें।

वहीं, भज्जी और कपिल ने  सेट पर एक पंजाबी गीत 'दमादम मस्त कलंदर' गाकर ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने दोनों क्रिकेटर्स के साथ लम्हों को ऑडियंस से शेयर किया। इसके अलावा युवराज और हरभजन की बुआ (उपासना सिंह) से फ्लर्टिंग ने भी ऑडियंस के बीच खूब ठहाके लगवाए।
 
बता दें कि यह एपिसोड 'हॉलिडे' और 'हमशक्ल' की टीम के साथ शूट किए गए एपिसोड्स के बाद प्रसारित किया जाएगा।

सनी लियोनी ने खोला राज, दूसरी लड़की के लिए मंगेतर ने दिया था धोखा

सनी लियोनी ने खोला राज, दूसरी लड़की के लिए मंगेतर ने दिया था धोखा


सनी लियोनी ने खोला राज, दूसरी लड़की के लिए मंगेतर ने दिया था धोखा
(फोटो : रियलटी शो 'स्प्लिट्स विला-7' की शूटिंग के दौरान सनी लियोनी।)




 
मुंबई.पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी ने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। विश्वासघात और ब्रेक-अप जैसे अनुभव भी उन्हें जिंदगी में मिले हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे, यह खुद उन्होंने अपने फैन्स को बताया है। दरअसल,  हाल ही में एमटीवी के शो 'स्प्लिट्स विला-7 : ब्रेक-अप डायरीज' का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें न केवल उन्होंने अपनी जिंदगी के कुछ राज उजागर किए हैं, बल्कि यह भी बताया बताया है कि दिल टूटने के बाद आपको क्या करना चाहिए। 
 
वीडियो में सनी बताती हैं कि जब वे एडल्ट स्टार हुआ करती थीं और अपने शेड्यूल में बिजी रहती थीं, तब उनके मंगेतर ने किसी दूसरी लड़की के लिए उन्हें धोखा दे दिया था। इसके बाद वे पूरी तरह टूट चुकी थीं, लेकिन बिना कोई गलत कदम उठाए वे हमेशा के लिए उस शख्स की जिंदगी से बाहर हो गईं।जल्द ही उनकी मुलाकात डेनियल वेबर से हुई, जो वर्तमान में उनके पति हैं।
 
सनी ने इस वीडियो में ऑडियंस को कहा है, "यदि कभी आपका दिल टूट जाए तो यह सोचना चाहिए कि आप ख़त्म नहीं हुए हो, आपकी दुनिया ख़त्म नहीं  हुई है। आपको ज्यादा से ज्यादा वक्त अपने दोस्तों के साथ बिताना चाहिए, क्योंकि जितना आप फ्रेंड्स की कंपनी में रहेंगे, आपको उतना ही उसे (गर्लफ्रेंड/ब्वॉयफ्रेंड) को भूलने में आसानी होगी। इस बीच आप अपने लिए नया साथी ढूंढ लीजिए और लाइफ को एन्जॉय कीजिए।"
 
गौरतलब है कि सनी 'स्प्लिट्स विला' के सातवें सीजन को होस्ट कर रही हैं| यह शो अमेरिकी डेटिंग रियलिटी शो 'फ्लेवर ऑफ लव' का भारतीय संस्‍करण है। इसमें डेटिंग में इंट्रेस्टेड यंग ब्वॉयज और गर्ल्स पार्टिसिपेट करते हैं। शो के दौरान इन्हें कई टास्क दिए जाते हैं। इनमें कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार, झगड़ा, रोमांस भरपूर देखने को मिलता है और अंत में एक लड़के और एक लड़की को शो का विनर बनाया जाता है।  

'महादेव' की 'पार्वती' बनीं 'झलक दिखला जा' में डांसर, देखें 20 Pics

'महादेव' की 'पार्वती' बनीं 'झलक दिखला जा' में डांसर, देखें 20 Pics











झलक... के जज कर रहे हैं जेनिफर लोपेज को डेट!

झलक... के जज कर रहे हैं जेनिफर लोपेज को डेट!


झलक... के जज कर रहे हैं जेनिफर लोपेज को डेट!
‘झलक दिखला जा-7’ में कुछ समय के लिए जज बनकर आए मक्सिम चेमरकोवस्की अब अमेरिका लौट गए हैं।
 
वहां जाकर उन्होंने सबसे पहला काम किया हॉलीवुड अदाकारा व सिंगर जेनिफर लोपेज से मिलने का। डांसिंग विद द स्टार्स के स्टार मक्सिम शनिवार को जेनिफर का शो देखने पहुंचे। इसके बाद दोनों ने साथ डांस किया और डिनर किया।
 
यूएस वीकली को एक सूत्र ने बताया कि दोनों एक-दूसरे के साथ फ्लर्ट करते दिखे। मक्सिम, जेनिफर के कान में कुछ कह रहे थे और उन्हें गले लगा रहे थे।
 
वहीं जेलो भी खुश नजर आ रही थीं। दोनों ने काफी देर बातें की। देर रात मक्सिम ने गले मिलकर जेनिफर से विदा ली और वे वहीं रहीं। 

Monday, 23 June 2014

जानिए, क्या चाहती हैं सैफ की बेटी?

जानिए, क्या चाहती हैं सैफ की बेटी?


नहीं पता क्या करेंगी?

यहां बात सैफ अली की बेटी सारा खान के कैरियर को लेकर हो रही है। सैफ अली खान का कहना है कि उन्हें मालूम नहीं हैं कि उनकी बेटी सारा फिल्मों में नाम करना चाहती है या नहीं। सारा� सैफ अली खान और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी है। अमृता से तलाक हो जाने के बाद भी सारा का सैफ के परिवार में आना-जाना बना हुआ है। 
of 3
\

Popular Posts

Recent Posts

Categories

Unordered List

Text Widget

Labels

Contact

Name

Email *

Message *

Text Widget

Recent news

About Us

Text Widget

Social

Gadgets

Technology

Advertise Here

Blogroll New

Latest Stories

Menu :

Photography

Business

Sports

My name is Bob Smith, but people call me Smithy. Here is my home page: http://filmimasala2013.blogspot.in/. I live in Albuquerque, NM and work as an engineer at ACME Corp. My friends: Darryl, Edna