Adsense

Wednesday, 11 June 2014

फिल्म 'हमशकल्स' के शूट के दौरान लंदन ब्रिज पर रितेश देशमुख को कटाने पड़े बाल

फिल्म 'हमशकल्स' के शूट के दौरान लंदन ब्रिज पर रितेश देशमुख को कटाने पड़े बाल


20 जून को रिलीज होगी फिल्म 'हमशकल्स'
आमतौर पर आम इन्सान सैलून जाकर बाल कटवाते हैं. लेकिन अगर आप बॉलीवुड एक्टर हैं तो बेशक आप सैलून को कहीं भी ले जा सकते हैं. लंदन शहर को रितेश देशमुख ने इसकी एक बानगी दिखा दी है.
फिल्म 'हमशकल्स' की शूटिंग के दौरान रितेश देशमुख ने बाल कटवाए. दिलचस्प यह कि मशहूर लंदन ब्रिज पर जनाब ने यह सर्विस ली है. इंडिया के छोटे-छोटे शहरों में सड़क किनारे तो यह सर्विस आराम से मिल जाएगी. लेकिन लंदन में यह मुश्किल था. तो अपने हीरो ने वही के वही कुर्सी लगवाई और अपने हेयर स्टाइलिस्ट से खुली हवा में बाल कटवा लिए. वहां से गुजर रहे लोगों को यह सब अटपटा भी नहीं लगा. क्योंकि आसपास शूटिंग सेटअप लगा होने के चलते शायद लोगों को लगा कि रितेश फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं.
इसे कहते हैं जुगाड़.

हमशकल्स में अपने ससुर रणधीर कपूर की नकल करेंगे सैफ

हमशकल्स में अपने ससुर रणधीर कपूर की नकल करेंगे सैफ


फिल्म 'हमशकल्स' में सैफ
सैफ अली खान आने वाली फिल्म 'हमशकल्स' में अपने ससुर और गुजरे जमाने के अभिनेता रणधीर कपूर की नकल करते नजर आएंगे.
फिल्म प्रोड्यूसरों की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि फिल्म में रितेश देशमुख और राम कपूर ने अपनी भूमिकाओं में मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा और कुछ अन्य कलाकारों की नकल की है. इसके मुताबिक, फिल्म के एक सीन में सैफ ने रणधीर कपूर की तरह हाव-भाव बनाकर एक्टिंग की है.
साजिद खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बिपासा बसु, तमन्ना और ऐशा गुप्ता भी अहम किरदार निभा रही हैं. फिल्म 20 जून को रिलीज हो रही है.

सोनाक्षी सिन्हा के नए दोस्त बने सिद्धार्थ मल्होत्रा

सोनाक्षी सिन्हा के नए दोस्त बने सिद्धार्थ मल्होत्रा


सोनाक्षी सिन्‍हा, सिद्धार्थ मल्‍होत्रा
बॉलीवुड गॉसिप की मानें तो आजकल सोनाक्षी सिन्हा के नए दोस्त बन गए हैं सिद्धार्थ मल्होत्रा. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती देखने को मिल रही है.
दरअसल, दोनों की मुलाकात हाल ही में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई. ये मुलाकात दोस्ती में तब्दील हो गई. पार्टी में सोनाक्षी और सिद्धार्थ को लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ वक्त बिताते देखा गया.
यही नहीं, सोनाक्षी ने अपने बर्थडे बैश में भी सिद्धार्थ को इनवाइट किया. पार्टी में भी सिद्धार्थ और सोनाक्षी एक-दूसरे के साथ काफी सहज नजर आए. बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि दोनों कलाकार जल्द ही बड़े पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं. हम तो यही चाहेंगे कि ये दोस्ती भी खूब फले-फूले और प्रशंसकों को उनकी फिल्म देखने का भी मौका मिले.

सोशल मीडिया पर हनी सिंह की मौत की अफवाह, रैपर ने ट्वीट किया, घृणा करने वालों का ये काम

सोशल मीडिया पर हनी सिंह की मौत की अफवाह, रैपर ने ट्वीट किया, घृणा करने वालों का ये काम


हनी सिंह
मशहूर रैपर हनी सिंह की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैली. ऑनलाइन मीडिया में कई जगह ऐसी खबरें आईं कि हनी सिंह दुबई में कार हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई. खबर इतनी फैली कि खुद हनी सिंह को ट्वीट कर सफाई देनी पड़ी. उन्होंने कहा कि ये मुझसे नफरत करने वालों की हरकत है.
हनी सिंह की कुछ तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं जिनमें वो एक अस्‍पताल में बिस्‍तर मृत दिखाई देते हैं. हालांकि, बाद में पता चला कि ये खबर महज अफवाह है और रैपर जिंदा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हनी की ये तस्‍वीरें उनके एक गाने 'Bring Me Back' की हैं.
दरअसल, हनी सिंह इस वक्‍त एक कार्यक्रम के सिलसिले में दुबई गए हैं. हनी ग्‍लोबल फाइटिंग चैम्पियनशिप नाम की एक बॉक्सिंग लीग की लॉन्चिंग के लिए दुबई में हैं. 'लुंगी डांस' और 'आज दिन है सनी-सनी' जैसे कई शानदार गाने गाकर हनी सिंह देश ही नहीं दुनियाभर में नाम कमा चुके हैं.
वैसे, ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब किसी सेलिब्रिटी के मरने की अफवाह ऑनलाइन मीडिया में फैली. इससे पहले, 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित की मौत की अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी. हालांकि, इसके बाद माधुरी ने खुद ट्विटर के जरिये साफ किया कि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है. हाल में लता मंगेशकर, आशा पारेख और दिलीप कुमार के मरने की अफवाह भी सोशल मीडिया पर आई थी.

देर रात श्रद्धा कपूर के घर पहुंचे आदित्य रॉय कपूर!

देर रात श्रद्धा कपूर के घर पहुंचे आदित्य रॉय कपूर!


आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ने यह कभी नहीं माना है कि वे दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, पर गॉसिप तो यही है कि 'आशिकी-2' के दोनों कलाकार स्टार कपल हैं.
गुरुवार रात कुछ ऐसा हुआ जिससे यह गॉसिप सच होता दिख रहा है. दरअसल, आदित्य गुरुवार देर रात को श्रद्धा से मुलाकात करने उनके अपार्टमेंट पहुंचे.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य रॉय कपूर कैजुअल ड्रेस पहने हुए थे. रात 10 बजे के आसपास वह अपनी बीएमडबल्यू कार में श्रद्धा की बिल्डिंग के नीचे पहुंचे. पहुंचने के बाद जैसे ही आदित्य को इस बात का एहसास हुआ कि वहां मीडिया मौजूद है. उन्होंने कुछ देर इंतजार करना मुनासिब समझा. थोड़ी देर के इंतजार के बाद वह अंदर चले गए. रिपोर्ट के मुताबिक, आदित्य की कार अगले दिन सुबह तक श्रद्धा की बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में मौजूद थी.
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की पहली मुलाकात 'आशिकी 2' की शूटिंग के दौरान हुई थी. तब से ही दोनों के कपल होने की गॉसिप होती रहती है.

जैकी श्रॉफ की बिटिया ने खुल्लम-खुल्ला किया प्यार का इजहार, डाली ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर

जैकी श्रॉफ की बिटिया ने खुल्लम-खुल्ला किया प्यार का इजहार, डाली ब्वॉयफ्रेंड की तस्वीर


जैकी श्रॉफ को अपनी बेटी की पसंद से कोई ऐतराज नहीं है.
बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्राफ इंडस्ट्री में अपना जलवा बिखेर चुके हैं. अब बारी है उनकी बेटी कृष्णा की. आजकल वह भी काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. लेकिन किसी फिल्म की वजह से नहीं. वह अपने ब्वॉयफ्रेंड स्पेंसर जॉनसन के बूते लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं.
बाकी स्टार पुत्र-पुत्रियों की तरह लव लाइफ पर पर्दा डालने की बजाय कृष्णा खुल्लम-खुल्ला प्यार का इजहार कर रही हैं. हाल ही में कृष्णा ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर ब्वॉयफ्रेंड के साथ सेल्फी डाली है. तस्वीर में साफ है कि इन दोनों का रिश्ता 'जस्ट फ्रेंड' से ज्यादा है.
स्पेंसर ब्राजिल के रहने वाले हैं. एक स्पोर्ट्स कंपनी में फुटबॉल ट्रेनर स्पेंसर को कृष्णा का पूरा परिवार जानता है. सूत्रों की माने तो वह अब मुंबई में शिफ्ट भी हो चुके हैं. टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'हीरोपंती' की सक्सेस पार्टी पर भी स्पेंसर मौजूद थे. पार्टी के बाद कृष्णा और स्पेंसर साथ में निकले.

Video Of Himachal Where 24 Students Were Swept Away, If You Have A Weak Heart Do Not Watch This

Video Of Himachal Where 24 Students Were Swept Away, If You Have A Weak Heart Do Not Watch This


A tragic accident took place recently in Himachal Pradesh where 24 students were swept away in Beas river by high force of water which was discharged allegedly by the Larji Dam, it is said that the water was discharged without warning. Students did have an opportunity to run out of the dander when they witnessed water coming their way but students did not imagine that a thin peaceful stream could turn so violent within few seconds.
Similar accident happened at famous Patalpani waterfall near Indore which is also a famous picnic spot. Member of Rathi family were victim of this disaster. 5 people were drowned in this disaster however 2 were rescued and rest three downed dead.
The video was taken by a local tourist Gaurav Patidar. Video source: Amarujala2013 and Ashish Kushwaha featured image source
This video teaches us sometimes extra-bravery or disobeying caution/rules can cause this type of horrible accidents.


Popular Posts

Recent Posts

Categories

Unordered List

Text Widget

Labels

Contact

Name

Email *

Message *

Text Widget

Recent news

About Us

Text Widget

Social

Gadgets

Technology

Advertise Here

Blogroll New

Latest Stories

Menu :

Photography

Business

Sports

My name is Bob Smith, but people call me Smithy. Here is my home page: http://filmimasala2013.blogspot.in/. I live in Albuquerque, NM and work as an engineer at ACME Corp. My friends: Darryl, Edna